KATNI : कांग्रेस प्रत्याशी मिथिलेश जैन ने दाखिल किया नामांकन

Share this news

समर्थकों के साथ पहुंचे कलेक्ट्रेट, वरिष्ठ नेता भी रहे मौजूद

कटनी दैनिक मध्यप्रदेश न्यूज़। कांग्रेस प्रत्याशी मिथिलेश जैन ने शुक्रवार दोपहर अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। सुधार न्यास कॉलोनी विश्राम बाबा स्थित निज निवास से समर्थकों सहित कांग्रेस प्रत्याशी मिथिलेश जैन का काफिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा। कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर जमा हजारों की तादाद में कांग्रेस का कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस दौरान समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।कलेक्ट्रेट कार्यालय में नामांकन दाखिल करने से पहले कांग्रेस प्रत्याशी मिथिलेश जैन ने पूरे विश्वास से मीडिया के सामने अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब वक्त बदलाव का है। कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठी घोषणाएं करके जनता को बरगलाने में विश्वास नहीं रखती। मैंने मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र के लिए अभी से रोड मैप तैयार कर लिया है। वर्तमान विधायक ने क्षेत्र के विकास को लेकर कोई भी कार्य नहीं किए हैं। विकास के प्रति उनकी उदासीनता का नतीजा आज विधानसभा क्षेत्र के लोगों को भोगना पड़ रहा है।
नामांकन दाखिल करने दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस शहर अध्यक्ष विक्रम खंपरिया, प्रदेश महासचिव प्रियदर्शन गौर, कार्यवाहक अध्यक्ष रौनक खंडेलवाल, मनु दीक्षित, अंशु मिश्रा, पूर्व महापौर राजकुमारी जैन, पप्पू बाजपेई, सेवादल अध्यक्ष पंकज गौतम, मनोज गुप्ता, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, पूर्व ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर गुमान सिंह, राजेश जाटव सहित अन्य कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

About Post Author


Share this news
Advertisements