KATNI : कियोस्क संचालक निकला रेलवे के रिटायर बुजुर्ग के बैंक खाते से 11 लाख उड़ाने वाला 

Share this news

 गुम हुए मोबाइल सिम से मृत व्यक्ति के नाम फर्जी अकाउंट के जरिए निकालें रूपए,पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

कटनी,बहोरीबंद दैमप्र।रेलवे के रिटायर बुजुर्ग के बैंक खाते से 11 लाख उड़ाने वाला कोई और नहीं बल्कि कियोस्क बैंक संचालक निकला जिसने फरियादी के गुम मोबाइल को पाकर उसकी सिम के आधार पर बैंक खाता खोलकर धीरे धीरे पैसे निकलता रहा। एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कियोस्क संचालक सहित तीन आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं।बाकल पुलिस ने प्रार्थी गुम हुई सिम जिससे धोखाधड़ी कर रुपए निकाले गए उस सिम व अन्य साक्ष्य जप्त कर तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 138 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया है।

बाकल थाना प्रभारी प्रभारी उनि. प्रतिक्षा सिंह चंदेल ने बताया कि ग्राम बसेहडी निवासी प्रार्थी लालजी बर्मन पिता प्रेमलाल बर्मन उम्र 55 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पिता प्रेमलाल बर्मन रेलवे विभाग से रिटायर हो चुके है।जिनके सेंट्रल बैंक के खाते से कोई अज्ञात व्यक्ति फर्जी तरीके से अलग-अलग आईडी ( सेन्ट्रल बैक कियोस्क एवं एयरटेल पेमेन्ट बैंक) से करीब 10-11 लाख रु. खाते से निकाल लिया है। रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। उक्त मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई जिसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद बाकल पुलिस व सायबर सेल कटनी की टीम बनाकर त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्परता से जांच शुरू की और पुलिस ने कियोस्क संचालक आरोपी मनोहर लोधी निवासी बसेहड़ी को पकड़ा जो

 प्रार्थी के पैसे निकालने के लिए आता जाता था।आरोपी मनोहर  रोहित लोधी निवासी सिहुडी व सौरभ लोधी निवासी खमतरा के साथ मिलकर प्रार्थी की गुम हुई सिम का दुरूपयोग कर एयरटेल पेमेन्ट बैक व फोन पे के माध्यम से फर्जी अकाउण्ट मृतक रामकुमार लोधी के नाम से बनाकर 11 लाख रूपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया तीनों आरोपियों को पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर थाना लाई और साक्ष्य स्वरूप आरोपियो द्वारा अलग-अलग मोबाईलो से गुम सिम का दुरूपयोग किये गये मोबाईलो को जप्त कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय पेश किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रतिक्षा सिंह चंदेल,प्रधान आरक्षक अवधेश मिश्रा,जोगेन्द्र तिवारी, आरक्षक सूरलाल, अंकित, बुद्धू कुमार, सायबर सेल कटनी से उपनिरीक्षक रूपेन्द्र सिंह राजपूत, आरक्षक सत्येन्द्र एवं चंदन प्रजापति सराहनीय भूमिका रही।

About Post Author


Share this news
Advertisements