KATNI : कुठला पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान डेढ लाख रुपये किए जप्त

Share this news

कटनी, दैनिक मध्यप्रदेश न्यूज़। आचार संहिता लागू होने के बाद थाना क्षेत्रों में पुलिस हर गुजरने वाले वाहनों की जांच कर रही है और इस दौरान विशेष रूप पैसों पर नजर रख रही है इसी कड़ी में कुठला पुलिस एवं कोतवाली थाने की पुलिस द्वारा पन्ना तिराहा पर सघन वाहन चैकिंग लगाई गई थी। वाहन चैकिंग के दौरान वाहन क्रमांक एमपी-19- सीए -3957 वैगनार कार को चैक किया गया जिसमें वाहन में बैठे सचिन चांदवानी पिता गुलाब राय चांदवानी निवासी सिंधी कैप सतना के बैग से तलाशी दौरान एक लाख पचास हजार रुपये पाये गये उक्त रुपयो के संबंध में सचिन चांदवानी से दस्तावेज मांगे पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया । उक्त राशि को कुठला पुलिस द्वारा जप्त किया गया।इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सुनील पांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

About Post Author


Share this news
Advertisements