KATNI : मध्यप्रदेश सरकार के विरोध में भाजपा का घंटानाद आंदोलन

Share this news

KATNI NEWS / कटनी दैनिक मध्यप्रदेश न्यूज़ | प्रदेश में नौ माह से सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में अपराधों में वृद्घि, रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन जारी रखने तथा वचन पत्र में किये वादों को पूरा न कर पाने के विरोध में आज जिला भाजपा ने प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह के आव्हान पर घंटानाद आंदोलन किया। कलेक्ट्रेट के सामने आयोजित आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने घंटे भी बजाये और नेताओं ने संबोधन भी दिये।

कलेक्ट्रेट के सामने बारिश के बाद भी मौजूद दो सैकड़ा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश इकाई द्वारा भेजे गये वरिष्ठï नेता अरविंद भदौरिया, विधायक संदीप जायसवाल, विधायक प्रणय पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, पूर्व विधायक अलका जैन सहित अन्य वरिष्ठï नेताओं ने सरकार को आड़े हाथ लिया। इस दौरान भाजपा प्रदेशअध्यक्ष राकेश सिंह द्वारा प्रदेश के नागरिकों के नाम भेजे पत्र का भी वाचन किया गया। 

अंर्तविरोधों पर टिकी सरकार

भाजपा नेताओं का कहना था कि कांग्रेस सरकार जिसके पास स्वयं का बहुमत नहीं है आज स्वयं अंतविरोधों का शिकार है बल्कि उसी पर टिकी है। स्थिति यह है कि सभी को साधने की जुगत में लूट की छूट दे रखी है और तमाम मंत्री विधायक लूट के माल का बटवारा करने आमने सामने है। भाजपा नेताओं का आरोप था कि कांग्रेस में चल रहे गृहयुद्घ से प्रदेश में संवैधानिक संकट खड़ा हो गया है।

किसानों के साथ धोखा

भाजपा का आरोप है कि वचन के अनुसार अब तक प्रदेश के सभी कर्जदार किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ है बल्कि उसे डिफाल्टर बना दिया था। आज कृषक खाद-बीज नहीं खरीद पा रहा और बैंक वाले नोटिस लेकर घूम रहे है। स्थिति यह है कि कृषकों को अब तक केंद्र सरकार द्वारा प्रदत्त सम्मान निधि की राशि नहीं मिली क्योकि प्रदेश सरकार ने अब तक सूची नहीं भेजी। प्रदेश सरकार ने बेरोजगार युवाओं को रोजगार व बेरोजगारी भत्ता देने संबंधी वादा आज तक पूरा नहीं किया है। वहीं सरकार की लापरवाही के कारण ही प्रधानमंत्री आवास योजना राजनैतिक षडय़ंत्र का शिकार हो गयी है।

कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर

प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होने से अराजकता के माहौल के कारण आये हत्याएं, अपहरण, दुष्कर्म जैसी घटनाओं में निरंतर वृद्घि हो रही है और प्रदेश सरकार अपराधी तत्वों पर कार्यवाही करने उदासीन है। बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमें लादे जा रहे है। प्रदेश में स्थानांतरण को वसूली के लिये किये जाने का भी आरोप लगाया गया। कांग्रेस सरकार ने बिजली बिल हाफ करने घोषणा की थी लेकिन बिजली ही हाफ हो गयी।

सरकार पर विकास कार्यो की अन्देखी का भी आरोप लगाते कहा गया कि भाजपा प्रदेश की जनता के हितों के संरक्षण के लिये लड़ाई जारी रखेगी। इस दौरान महापौर शशांक श्रीवास्तव, कैमोर नगर पंचायत अध्यक्ष गणेश राव, नगर निगम अध्यक्ष संतोष शुक्ल, महामंत्री हरी शंकर गर्ग, संजय कनकने, आशीष गुप्ता, गीता गुप्ता, पार्षद रिचा गेलानी, पप्पू मिश्रा, मंटू गुप्ता, मनोज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

About Post Author


Share this news
Advertisements