कटनी 9 जुलाई 2025 (दैमप्र)
ज़िला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन अभियान ऑपरेशन शिकंजा के अंतर्गत जुलाई 7 को ज़िलेभर में अवैध पैकारी गतिविधियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध रूप से देशी व विदेशी मदिरा तथा कच्ची शराब बेचने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। इस दौरान बड़ी मात्रा में अवैध शराब, निर्माण सामग्री जब्त किए गए।
पुलिस के मुताबिक कुल 55 प्रकरणों में 55 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए और 55 स्थानों पर छापामार कार्रवाई कर लगभग 182 लीटर अवैध कच्ची व देशी-विदेशी शराब बरामद की गई जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख पांच हजार रुपए है।
कटनी की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

