नकाबपोश चोरों का आतंक : स्लीमनाबाद के तेवरी गांव में 6 घरों में ताले तोड़े, एक घर से 10 लाख की चोरी

स्लीमनाबाद के तेवरी गांव में 6 घरों में ताले तोड़े, एक घर से 10 लाख की चोरी
Share this news

कटनी (दैनिक मध्यप्रदेश),
स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तेवरी गांव में रविवार देर रात नकाबपोश चोरों ने 6 घरों में ताले तोड़ दिए। वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। चोरों ने 5 लाख रुपए नगद और 5 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात एक ही घर से चुराकर पुलिस और लोगों को सकते में डाल दिया है।

सीसीटीवी तोड़कर घुसे चोर, पुलिस जांच में जुटी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरों ने सबसे पहले हरदयाल सेन (स्व. पिता रामप्रसाद सेन) के घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर के सामने लगे CCTV कैमरे को क्षतिग्रस्त किया, फिर बाउंड्री फांदकर अंदर दाखिल हुए। घर मालिक के अनुसार यह घटना रात करीब 2:30 बजे की है।

इससे पहले चोरों ने विमल चक्रवर्ती और महेंद्र सोनी की दुकानों में भी सेंधमारी की, लेकिन वहां से उन्हें कुछ खास हाथ नहीं लगा।

स्लीमनाबाद के तेवरी गांव में 6 घरों में ताले तोड़े, एक घर से 10 लाख की चोरी

हाईवे पर भी लगातार सक्रिय है लुटेरा गैंग

गौरतलब है कि स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 30 के आसपास लूटपाट की घटनाएं भी तेजी से बढ़ी हैं। तीन दिन पहले ग्राम छपरा में सड़क किनारे रुके राहगीरों से अज्ञात बदमाशों ने चाकू की नोक पर सोने की अंगूठी और चेन लूट ली थी

इसी प्रकार तिहारी पुलिया और भेड़ा टेक के पास भी चाकू से घायल कर लूटपाट की घटनाएं हो चुकी हैं।

पुलिस पर उठ रहे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस इन घटनाओं को रोकने में असफल साबित हो रही है। लगातार हो रही वारदातों से क्षेत्रवासियों में भय का माहौल बना हुआ है। लोगों को अब रात में घर से बाहर निकलने में डर लगने लगा है।

स्लीमनाबाद थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक किसी गिरोह को पकड़ने में सफलता नहीं मिली है।

About Post Author


Share this news
Advertisements