MP : भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर भाजयुमो ने निकाला मशाल जुलूस

Share this news

कटनी, दैनिक मध्यप्रदेश
अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत 9 अगस्त को हुई थी और कल उसी दिन भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई भाजयुमो ने मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार के खिलाफ विशाल मशाल जुलूस निकाला और नारेबाजी की। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा स्वतंत्र भारत के लिए ऐतिहासिक दिन 9 अगस्त को कांग्रेस सरकार के खिलाफ मशाल क्रांति जुलूस निकाल कर यह आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश की कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार युवाओ से किये गए रोजगार के वायदों से मुकर गए ,किसान कहीं बाढ़ कहीं सूखे से जूझ रहे हैं , बिजली व्यवस्था ठप्प है ,प्रशासनिक व्यवस्था चरमरा गई है।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस 09 अगस्त क्रांति मशाल जुलुश कमलनाथ सरकार से मुक्ति का शंखनाद है  मशाल जलूस में सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लेते हुए दिलबहार चौक , कमानीया गेट मंदिर , सुभाष चौक तक मशाल जलूस निकाला जिसका समापन थाना अहिंसा तिराहा में किया गया ।                 

इस दौरान महापौर शशांक श्रीवास्तव ,अर्पित पोद्दार ,रमेश शुक्ला,लोकनाथ  गौतम,बेबू चौदह, अश्वनी गौतम,गीता गुप्ता, ,रवि खरे,महेश शुक्ल,अपर्णा सिंह,मनीष दुबे,मिट्ठू लाल जैन,मयंक गुप्ता,अभिषेक शर्मा,मंटू गुप्ता,रमापति चौबे,अनंत उरमलिया , सुशील सोनी,,शिवम शर्मा, हर्ष पांडेय,सचिन तिवारी,मलखान सिंह,प्रदीप साहू,आशीष मिश्र,नितेश तिवारी,संकल्प अग्रवाल,विपुल शुक्ल,आशीष तिवारी,विवेक गुप्ता,नवीन मोटवानी,संजय पटेल,शिवम पथरिजा,अनुराग त्रिसोलिया,पीयूष सोनी,मयंक परौह,राहुल तिवारी,रिम्मी खुराना,शिव सोनी,अभिषेक ताम्रकार आदि  उपस्थित थे।

About Post Author


Share this news
Advertisements