कटनी ऑपरेशन शिकंजा : अवैध पैकारियों के 72 ठिकानों पर पुलिस को रेड ,328.38 लीटर अवैध शराब जब्त

ऑपरेशन शिकंजा: अवैध पैकारियों के 72 ठिकानों पर पुलिस को रेड ,328.38 लीटर अवैध शराब जब्त
Share this news

कटनी, 03 अगस्त 2025 (दैमप्र)

ज़िला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन शिकंजा के अंतर्गत 1 अगस्त को ज़िलेभर में अवैध पैकारी गतिविधियों के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई की गई।

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध रूप से देशी-विदेशी मदिरा एवं कच्ची शराब बेचने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई, जिसके तहत बड़ी मात्रा में अवैध शराब एवं निर्माण सामग्री जब्त की गई। इस दौरान 72 प्रकरण दर्ज कर 72 आरोपी आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किए गए।

पुलिस कार्रवाई में 296 लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुई जबकि 7.38 लीटर अवैध विदेशी शराब एवम 25 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।

कटनी की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements