खंडवा में बूचड़खानों से निकलने वाले पशु अवशेषों का अवैध गोदाम ढहाया गया

खंडवा में बूचड़खानों से निकलने वाले पशु अवशेषों का अवैध गोदाम ढहाया गया
Share this news

खंडवा (मध्यप्रदेश), 30 अप्रैल 2026 (भाषा)

खंडवा में पशु अवशेषों के अवैध भंडारण के मामले में प्रशासन ने बृहस्पतिवार को एक गोदाम को अवैध निर्माण करार देते हुए ध्वस्त कर दिया।

छापेमारी के छह दिन बाद एक्शन

यह कार्रवाई शहर के उस स्थान पर की गई जहां छह दिन पहले छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में पशु चर्बी, खालें, हड्डियां और अन्य सामग्री बरामद हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि राजस्व विभाग, नगर निगम और पुलिस का संयुक्त अमला बृहस्पतिवार सुबह मौके पर पहुंचा और अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की।

जांच में खुलासा – अवैध था पशु अवशेषों का भंडारण

नगर निगम आयुक्त प्रियंका राजावत ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “इस गोदाम में बूचड़खानों से निकलने वाले पशु अवशेषों का अवैध भंडारण किया जा रहा था। जांच में पता चला कि गोदाम का बगैर अनुमति निर्माण किया गया था और भूमि स्वामी के पास इस संपत्ति के दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं थे।” उन्होंने बताया कि नगर निगम ने करीब 5,000 वर्ग फुट में फैले गोदाम के अवैध निर्माण को ढहा दिया है।

24 अप्रैल को मिला था चर्बी खालों का जखीरा

अधिकारियों के मुताबिक 24 अप्रैल की कार्रवाई के दौरान इस स्थान से बड़ी मात्रा में मवेशियों की चर्बी, खालें, हड्डियां, भट्ठी और प्रसंस्करण में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण मिले थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements