महू जनपद सीईओ पर हमले के आरोप में 3 भाजपा नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज

महू जनपद सीईओ पर हमले के आरोप में 3 भाजपा नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज
Share this news

महू, 04 सितंबर 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के महू जनपद सीईओ पंकज दरोतिया की उनके कार्यालय में पिटाई के आरोप में बुधवार देर शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन स्थानीय नेताओं और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। यह घटना दोपहर में हुई और अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

महू पुलिस थाने के प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया कि कालाकुंड के सरपंच शिव दुबे, जनपद पंचायत सदस्य उमेश ओसारी और स्थानीय दुकानदार और भाजपा नेता दीपक तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने तिवारी द्वारा चोरल गांव में एक नाले पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया था।

दुबे, ओसारी और छह अन्य लोगों के साथ तिवारी शाम करीब चार बजे उनके कक्ष में घुसे और तीखी बहस के बाद उनके साथ मारपीट की। शर्मा ने कहा कि तिवारी, दुबे, ओसारी और छह अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हमला और सरकारी काम में बाधा डालने से संबंधित भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई क्योंकि शिकायतकर्ता अनुसूचित जाति समुदाय से हैं। मामले की जांच जारी है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements