मुरैना में सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को कार ने रौंदा, मौत

मुरैना में सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को कार ने रौंदा, मौत
Share this news

मुरैना, 24 जून 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में तेज रफ्तार एक कार की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़े तीन लोगों की मौत हो गयी। जिले की अंबाह तहसील में किशनपुरा रोड स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-552 पर सोमवार देर रात यह दुर्घटना हुई।

अस्पताल में तीनों घायलों की मौत

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रवि भदौरिया ने बताया कि सोमवार देर रात एक कार ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को अंबाह अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया। भदौरिया ने बताया कि इलाज के दौरान मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में तीनों घायलों की मौत हो गई।

चालक की तलाश जारी

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि कार को जब्त कर लिया गया जबकि फरार चालक की तलाश की जा रही है।

मृतकों की पहचान

  • पलना गांव निवासी कुम्हेर सिंह (60)
  • रामहेत छारी (55)
  • पुष्पेंद्र राजावत (55)

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements