नरसिंहपुर में बिल्धा जलप्रपात में डूबने से 12वीं कक्षा के तीन छात्रों की मौत

नरसिंहपुर में बिल्धा जलप्रपात में डूबने से 12वीं कक्षा के तीन छात्रों की मौत
Share this news

नरसिंहपुर, 03 अगस्त 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में स्थित एक जलप्रपात में डूब जाने से 12वीं कक्षा के तीन छात्रों की मौत हो गई। यह हादसा जिले के सुआतला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिल्धा जलप्रपात में शुक्रवार शाम को हुआ।


छात्रों की पहचान:

  • तन्मय शर्मा,
  • अश्विन जाट
  • अक्षत सोनी

बिना बताए जलप्रपात देखने गए थे

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों 12वीं कक्षा के छात्र थे और घर पर बिना बताए ही जलप्रपात देखने निकल गए थे। उन्होंने कहा कि शुक्रवार शाम तीनों बच्चों की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज हुई थी और खोजबीन करने से पता चला कि हाथी नाला के पास एक बाइक और कुछ कपड़े पड़े हुए हैं।

थाना प्रभारी त्यागी ने बताया कि देर रात्रि इसकी सूचना राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम को दी गई और बचाव अभियान शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि देर रात तीनों विद्यार्थियों के शव निकाले गए और सुबह पोस्टमार्टम के उपरांत उन्हें परिजनों को सौंप दिए गए।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements