मप्र बारिश हादसा | रायसेन न्यूज | बारिश हादसा 2025
रायसेन (मध्यप्रदेश),27 जून 2025 (भाषा)
मध्यप्रदेश में रायसेन जिले के एक गांव में भारी बारिश के कारण एक अस्थायी झोपड़ी के ढहने से बृहस्पतिवार को एक परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
घटना कब और कैसे : मप्र बारिश हादसा 2025
यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर बेगमगंज कस्बे के पास वीरपुर गांव में हुई। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में सुबह चार बजे से बारिश हो रही है। गांव में भारी बारिश के कारण एक अस्थायी झोपड़ी ढह गई जिससे परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए
घायलों को अस्पताल पहुंचाया
झोपड़ी गिरने की सूचना मिलने के बाद बेगमगंज के तहसीलदार एस आर देशमुख, उप-विभागीय दंडाधिकारी और पुलिस के उप-विभागीय अधिकारी ने घटनास्थल का दौरा किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
घायलों की पहचान
- कैलाश अहिरवार (40)
- भगवती बाई भागीरथ (18)
- कृष्णा (12)
- विनय (19)
छह अन्य शिकायते
देशमुख ने कहा कि उन्हें दीवार और छत गिरने से संबंधित छह अन्य शिकायतें भी मिली हैं।
16 अन्य जिलों में भारी बारिश होने की सम्भावना
बृहस्पतिवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई और यह सिलसिला आगे भी जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटों में पांच जिलों में बहुत भारी बारिश और 16 अन्य जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

