रतलाम में हाईवे पर ट्रक का एक हिस्सा गिरा पुल से, दो की मौत, एक घायल

रतलाम में हाईवे पर ट्रक का एक हिस्सा गिरा पुल से, दो की मौत, एक घायल
Share this news

रतलाम (मध्यप्रदेश), 15 सितंबर 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में सोमवार सुबह एक ट्रक के आठ लेन के राजमार्ग पर एक पुल की रेलिंग से टकरा जाने और हाईवे पर ट्रक का एक हिस्सा गिरा पुल से गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। यह घटना जावरा शहर के पास हुई।

औद्योगिक थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया, “रेलिंग से टकराने के बाद चुकंदर से लदे ट्रक का केबिन पुल से नीचे गिर गया जबकि पिछला हिस्सा लटका हुआ रहा। हादसे में आशिक और इरफान की मौके पर ही मौत हो गई। एक घायल व्यक्ति को रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।”

उन्होंने कहा, “तीनों केबिन में फंस गए थे और उन्हें बाहर निकालने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया गया। घटना की आगे की जांच जारी है।”

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements