MP : बलात्कार के तीन आरोपियों में से दो थाने से फरार, एक पकड़ा गया

केरल में थाने पहुंचा युवक, कहा- मेरे बैग में नवजात शिशुओं के कंकाल हैं
Share this news

रतलाम, 8 सितम्बर (भाषा) मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में 13 वर्षीय एक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद उसकी हत्या के आरोप में गिरफ्तार तीन आरोपियों में से दो सोमवार देर रात थाने से फरार हो गए। उनमें से एक को पुलिस ने मंगलवार को पकड़ लिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एएसपी इंद्रजीत सिंह बाकलवाल ने कहा कि फरार हुए दो आरोपियों दीपक सिंह 20 और रवि निनामा 20 में से गूंगे-बहरे आरोपी रवि को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि सोमवार रात पूछताछ के लिए आरोपियों को बिलपांक थाने लाया गया था। उस समय जीप से उतरते समय दो आरोपी दीपक और रवि पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भाग गए।

बाकलवाल ने बताया कि दूसरे फरार आरोपी दीपक सिंह को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने फरार आरोपी की सूचना देने पर 10,000 रुपए का इनाम घोषित किया है।

मालूम हो सोमवार को जिला पुलिस अधीक्षक एसपी गौरव तिवारी ने बताया था कि सामूहिक बलात्कार और हत्या के इस मामले में पुलिस ने 21 से 23 साल के बीच के तीन आरोपियों कानू सिंह निनामा, दीपक सिंह और रवि सिंह निनामा को गिरफ्तार किया है।

About Post Author


Share this news
Advertisements