शहडोल (मध्यप्रदेश), आठ जुलाई (भाषा)
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में मंगलवार को भारी बारिश के कारण उफनते एक नाले में नहाने के दौरान दो सगे भाइयों सहित तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई।
अधिकारी ने कहा कि यह घटना सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रोहनिया के केरहाई टोला में शाम करीब छह बजे हुई।
मृतकों की पहचान:
- साहिल यादव (09)
- शौर्य यादव (07)
- शिवम यादव (10)
केरहाई टोला के पास उफनते नाले में नहा रहे थे, तभी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण तेज बहाव में डूब गए।
पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
उन्होंने कहा कि बुधवार को शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिये जाएंगे।
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

