शिवपुरी के एनएच-46 पर मिनी बस भिड़ी ट्रक से, गुजरात लौट रहे सिंगर समेत 4 की मौत, 11 घायल 

शिवपुरी के एनएच-46 पर मिनी बस भिड़ी ट्रक से, गुजरात लौट रहे सिंगर समेत 4 की मौत, 11 घायल
Share this news

शिवपुरी (मध्यप्रदेश), 16 अगस्त 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हो गए। यह हादसा जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर एक मिनी बस (ट्रेवलर) के डिवाइडर तोड़ कर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा जाने से हुई।

हादसे में 4 लोगों की मौत

थाना प्रभारी ने बताया कि शिवपुरी में शनिवार तड़के जैसे ही ट्रेवलर बस सुरवाया थाना क्षेत्र से गुजर रही थी तभी वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और दूसरी लेन में पहुंचकर ट्रक से भिड़ गई। सुरवाया के मेडिकल कॉलेज पुलिस थाने के प्रभारी नंद किशोर गुप्ता ने बताया कि इस दुर्घटना में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 लोग घायल हैं।

काशी विश्वनाथ में आयोजित कार्यक्रम से लौट रहे थे म्यूजिशियन

गुजरात के मेहसाणा और सुरेंद्रनगर जिले के रहने वाले करीब 20 संगीत कलाकार वाराणसी में आयोजित एक शिवकथा कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के बाद वापस लौट रहे थे।

घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है, जहां सात की हालत गंभीर बताई गई है। गुप्ता ने बताया कि मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements