सीधी में भालू के हमले में तीन लोगों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने जानवर को मार डाला

Share this news

सीधी (मध्यप्रदेश), 7 जुलाई 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में संजय गांधी बाघ अभयारण्य के पास एक गांव में गुस्साए स्थानीय निवासियों ने सोमवार को भालू को पीट-पीटकर मार डाला।

घटना जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर बस्तुआ गांव के पास एक झाड़ी में दिन के समय हुई। मारवास थाने के प्रभारी निरीक्षक भूपेश वैस ने कहा कि बाघ अभयारण्य के पास भालू के हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि गुस्साए ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से लैस होकर जानवर को घेर लिया और उसे मार डाला।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की पहचान:

  • बब्बू यादव,
  • दीनबंधु साहू
  • संतोष यादव

निरीक्षक ने बताया, “वन विभाग के अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।”

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements