सिंगरौली में रिश्वत मांगने के आरोप में चिकित्सा अधिकारी और पर्यवेक्षक गिरफ्तार

सिंगरौली में रिश्वत मांगने के आरोप में चिकित्सा अधिकारी और पर्यवेक्षक गिरफ्तार
Share this news

सिंगरौली, 04 अक्टूबर 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में शुक्रवार को एक चिकित्सा अधिकारी और एक पर्यवेक्षक को सर्पदंश के कारण जान गंवाने वाले एक व्यक्ति के परिजनों से 30 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप

सिंगरौली जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूर स्थित चितरंगी स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह और पर्यवेक्षक राजकुमार वैश्य पर आरोप है कि उन्होंने जून में सर्पदंश के कारण जान गंवाने वाले बगैया निवासी जयपाल सिंह के परिवार से एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

30 हजार रुपये लेते हुए पकड़ा रंगे हाथ

निरीक्षक संदीप सिंह भदौरिया ने बताया, ‘‘वे पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सर्पदंश लिखवाने के लिए रिश्वत मांग रहे थे। जयपाल सिंह की पत्नी फूलमती ने लोकायुक्त पुलिस की रीवा इकाई से संपर्क किया।’’ उन्होंने बताया, ‘‘शिकायत की पुष्टि रीवा संभाग के लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाटीदार के नेतृत्व में एक टीम ने की। दोनों को रिश्वत की शुरुआती राशि के रूप में 30 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।’’

अधिकारी ने बताया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements