मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल ने राज्य के विकास के लिए 42,490 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी

मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल ने राज्य के विकास के लिए 42,490 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी
Share this news

भोपाल, 16 सितंबर 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के चहुंमुखी विकास में तेजी लाने, इसके बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और लोक कल्याण को गति देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने मंगलवार को 42,490 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी।

शिक्षा में बड़ा निवेश

मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा का विस्तार करने के उद्देश्य से केंद्र प्रायोजित ‘समग्र शिक्षा अभियान’ को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए 36,006.22 करोड़ रुपये के परिव्यय को भी मंजूरी दी गई।

परिवहन विभाग को ₹1,166 करोड़

नागरिक सेवाओं को बढ़ाने के मकसद से किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य के तहत परिवहन विभाग की 11 योजनाओं (1,166 करोड़ रुपये की) और बागवानी विभाग की 8 योजनाओं (491 करोड़ रुपये की) को जारी रखने को भी मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी।

चंदेरी माइक्रो सिंचाई परियोजना पर ध्यान

मंत्रिमंडल ने चितावड़ (उज्जैन), गौंड (सिंगरौली) और चंदेरी (अशोकनगर) में सिंचाई परियोजनाओं के लिए 2,600 करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी दी, जिससे 1.27 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र के लिए सिंचाई क्षमता का निर्माण होगा।

अनूपपुर और शहडोल में नियमित पदों की स्वीकृति

अधिकारी ने बताया कि प्रशासनिक तंत्र को मजबूत करने के लिए नवगठित जिलों मैहर, मऊगंज और पांढुर्णा में खनिज शाखाएं स्थापित करने के लिए 21 नए पदों के सृजन के साथ-साथ अनूपपुर और शहडोल में उन्नत स्कूलों के लिए 36 पदों के सृजन की मंजूरी दी गई।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements