टीकमगढ़ में धारदार हथियार से बुजुर्ग किसान दंपति की हत्या

टीकमगढ़ में धारदार हथियार से बुजुर्ग किसान दंपति की हत्या
Share this news

टीकमगढ़, 08 जून 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में अज्ञात लोगों ने बुजुर्ग किसान दंपति की हत्या कर दी।

चेनू घोष और पानाबाई की हत्या

पुलिस ने बताया कि जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर रामनगर गांव में छेनू घोष (70) और उनकी पत्नी पनबाई (70) के शव रविवार सुबह उनके खेत में एक झोपड़ी में मिले। एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि कृषि भूमि को लेकर रंजिश के कारण हत्याएं हुईं।

धारदार हथियार व लाठियों से किया गया हमला

जतारा के अनुसंभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) अभिषेक गौतम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि शनिवार और रविवार की दरमियानी रात दंपति पर धारदार हथियार व लाठियों से हमला किया गया। उन्होंने बताया कि हमले में लगी चोटों के कारण दंपति की मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह चला वारदात का पता, जमीन विवाद की आशंका

अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार सुबह तब सामने आई, जब एक ग्रामीण ने शवों को देखा और अधिकारियों को सूचित किया। अधिकारी के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हत्याओं के पीछे दो एकड़ कृषि भूमि को लेकर विवाद और रंजिश हो सकती है। उन्होंने कहा, “हालांकि, सटीक मकसद और अन्य तथ्य विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगे।”

डिगोडा थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

About Post Author


Share this news
Advertisements