मप्र : विदिशा में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन लोगों की मौत

भिंड सड़क हादसा : ट्रक की टक्कर से पति-पत्नी की मौत
Share this news

विदिशा, (भाषा) मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर होने से तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार की शाम को जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर, पथरी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत शहर वासा गांव के पास हुई।

पथरी पुलिस थाना प्रभारी बबीता सिंह ने बताया कि घटना के समय दोनों वाहनों में तीन-तीन लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद एक मोटरसाइकिल के दो सवारों और दूसरे वाहन के एक सवार की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि हादसे में तीन अन्य लोग घायल हो गए और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

About Post Author


Share this news
Advertisements