गढ़चिरौली (महाराष्ट्र), 07 अगस्त 2025 (भाषा)
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में बृहस्पतिवार सुबह एक ट्रक के टक्कर मारने से चार नाबालिग लड़कों की मौत हो गई और दो अन्य लड़के घायल हो गए।
कैसे हुआ यह हादसा?
महाराष्ट्र ट्रक हादसा सुबह करीब पांच बजे आरमोरी-गढ़चिरौली राजमार्ग पर हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 12 से 16 वर्ष की आयु के छह नाबालिग लड़के जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर कटली गांव में सड़क किनारे बैठे थे तभी एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इन लड़कों में से चार की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुर्घटना पर खेद व्यक्त किया
राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस दुर्घटना पर खेद व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। दुःख और क्षति की इस कठिन घड़ी में हम उनके साथ हैं।’’
मुख्यमंत्री ने बताया कि दोनों घायलों का गढ़चिरौली जनरल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘घायलों को नागपुर ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है।’’ फडणवीस ने कहा, ‘‘मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों के इलाज का सारा खर्च राज्य सरकार उठाएगी।’’
अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

