जयपुर, 26 अक्टूबर 2025 (भाषा)
राजस्थान सरकार ने 67 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं जिनमें 32 उपखण्ड अधिकारी शामिल हैं। राज्य के कार्मिक विभाग ने शनिवार देर रात तबादला सूची जारी की।
इसके तहत अजमेर के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) गजेंद्र सिंह राठौड़ को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर में सचिव पद पर लगाया गया है। इस पद पर कार्यरत आरएएस कैलाश चंद को जिला परिषद दौसा का सीईओ बनाया गया।
इसी तरह एडीएम (जयपुर पूर्व) संजय कुमार माथुर, एडीएम (दौसा) रामस्वरूप चौहान, एडीएम (जयपुर-तृतीय) नरेंद्र कुमार वर्मा, एडीएम (शाहपुरा-भीलवाड़ा) रामावतार कुमावत का भी तबादला किया गया है।
सरकार ने झुंझुनूं, करौली, जैसलमेर, भरतपुर, अलवर, कोटपूतली-बहरोड़, टोंक, प्रतापगढ़, झालावाड़, बूंदी, उदयपुर, बांसवाड़ा समेत कई जिलों में उपखण्ड अधिकारियों का भी तबादला कर दिया है।
अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

