हैदराबाद में एक ही परिवार के पांच सदस्य मृत पाये गए, आत्महत्या का संदेह

हैदराबाद में एक ही परिवार के पांच सदस्य मृत पाये गए, आत्महत्या का संदेह
Share this news

हैदराबाद, 21 अगस्त 2025 (भाषा)

तेलंगाना के पड़ोसी राज्य कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के एक परिवार के पांच सदस्य यहां बृहस्पतिवार को एक चौंकाने वाली घटना में अपने आवास पर एक ही परिवार के पांच सदस्य मृत पाए गए।  ऐसा संदेह है कि उन्होंने आत्महत्या कर ली। मृतकों में 60 वर्षीय एक व्यक्ति, उनकी 55 वर्षीय पत्नी, दामाद, बेटी और दो साल की नवासी शामिल है।


जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि संदेह है कि उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। एक प्रतीत होता है कि व्यक्ति ने ऋण लिये थे और वित्तीय परेशानियों का सामना कर रहा था। परिवार 2019 में हैदराबाद रहने आया था और तब से यहां के मक्था इलाके के एक किराये के मकान में रह रहा था।

बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसियों द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दिए जाने के बाद मियापुर पुलिस थाने की एक टीम मौके पर पहुंची। जानकारी की पुष्टि की जा रही है और शवों को अस्पताल ले जाया गया है।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements