बरेली (उप्र) 16 सितंबर 2025 (भाषा)
बरेली जिले में साली संग जीजा फरार हो गया तो इसके अगले ही दिन पत्नी का भाई जीजा की बहन को लेकर भाग गया। पुलिस के अनुसार बरेली जिले के देवरानिया थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी केशव कुमार (28) अपनी 19 वर्षीय साली को लेकर फरार हो गया। उसके अगले ही दिन उसका साला रवीन्द्र (22) केशव की 19 वर्षीय बहन को लेकर भाग गया।
14 और 15 सितंबर को किया बरामद
थाना नवाबगंज के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने जीजा-साली और उसकी बहन को क्रमश: 14 और 15 सितंबर को बरामद कर लिया है। उन्होंने कहा कि दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से मामला खत्म कर दिया है और किसी कानूनी कार्रवाई की मांग नहीं की।
शादीशुदा जीजा और नाबालिग साली का अफेयर
पुलिस के अनुसार देवरानिया थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी केशव की शादी छह साल पहले नवाबगंज इलाके की एक युवती से हुई थी और दोनों से दो बच्चे भी हैं। शादीशुदा जिंदगी के बीच युवक को अपनी साली से प्यार हो गया, 23 अगस्त को युवक अपनी साली कल्पना को भगा ले गया।
बहन और साले का भी प्रेम प्रसंग
केशव की बहन और उसके साले रवीन्द्र के बीच भी दिल का रिश्ता पनपने लगा। 24 अगस्त को दिन रवीन्द्र भी जीजा की बहन को चुपचाप भगा ले गया।
दोनों पक्षों में समझौता
नवाबगंज पुलिस में शिकायत की गई। पुलिस ने युवक और उसके साले को पकड़कर दोनों युवतियों को भी बरामद कर लिया, लेकिन थाने में पहुंचते ही मामला पलट गया। दोनों पक्ष आमने-सामने हुए और आखिरकार समझौता कर लिया। थाना प्रभारी (एसएचओ) ने बताया कि दोनों परिवार के लोगों और समाज के प्रतिष्ठित लोगों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता हुई और दोनों पक्षों में आपसी से समझौता हो गया।
अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

