टिक-टॉक वीडियो पर लाइक न मिलने से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या

सांकेतिक तस्वीर
Share this news

नॉएडा 17 अप्रैल (भाषा) टिक-टॉक वीडियो पर लाइक न मिलने से परेशान एक व्यक्ति ने नोएडा के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के एक गांव में पंखे से फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। सहायक पुलिस आयुक्त अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में चांद मस्जिद के पास रहने वाला इकबाल 18 वर्षी टिक- टॉक वीडियो बनाकर उन्हें अपलोड किया करता था। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से उसकी टिक-टॉक वीडियो को लाइक नहीं मिलने से वह काफी परेशान था। 

उन्होंने बताया कि इकबाल ने बृहस्पतिवार देर रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  एसीपी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि टिक- टॉक पर उसकी वीडियो को लाइक नहीं मिल रहे थे, जिसकी वजह से वह परेशान था।

About Post Author


Share this news
Advertisements