बांके बिहारी मंदिर से दान की राशि चुराने के मामले में दो कर्मी गिरफ्तारी

फाइल फोटो
Share this news

मथुरा (उत्तर प्रदेश), मथुरा जिले में वृन्दावन के बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन ने दो कर्मियों को चढ़ावे में आई राशि की गिनती के दौरान रुपए छिपाकर रखते हुए पकड़ लिया और उन्हें पुलिस को सौंप दिया।  इन कर्मियों के पास से चोरी किए गए 27,500 रुपए मिले हैं।   

बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष कुमार ने बताया कि मंदिर के दो कर्मी हरिप्रसाद एवं अमित पाराशर गोलक कमिश्नर राधाचरण उपाध्याय एवं जयप्रकाश शर्मा की मौजूदगी में पकड़े गए। हरिप्रसाद ने दानराशि के 10 हजार रुपए पैर में बांधी गई गर्म पट्टी में छिपा रखे थे, जबकि अमित पाराशर ने रुपए बनियान के अंदर छिपाए थे।   

बांकेबिहारी पुलिस चौकी प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि मंदिर के दो कर्मी दानराशि चोरी करते पकड़े गए। दोनों के विरुद्ध कानूनी कार्वाई की जा रही है। प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार दोनों कर्मचारी पिछले 22 वर्षों से यहां काम कर रहे थे। (भाषा)

About Post Author


Share this news
Advertisements