BREAKING : कटनी नदी के निर्माणाधीन पुल के क्षतिग्रस्त होने पर 4 अधिकारी निलंबित, एजेंसी हुई ब्लैकलिस्टेड

Share this news

लोक निर्माण मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा ने कटनी जिले के कटनी-मैहर मार्ग पर निर्माणाधीन उच्च-स्तरीय पुल के कांक्रीट स्लेब के क्षतिग्रस्त होने पर विभाग के 4 अधिकारियों को निलंबित किया है। इनमें प्रभारी कार्यपालन यंत्री सेतु संभाग, जबलपुर दिनेश कौरव, अनुविभागीय अधिकारी योगेश वत्सल, उप यंत्री जेड.ए. दुर्रानी और उप यंत्री राजेश खरे हैं। उच्च-स्तरीय पुल के क्षतिग्रस्त होने की प्रारंभिक जाँच में ये अधिकारी दोषी पाये गये हैं।

निर्माण कार्य से जुड़ी एजेंसी ब्लेक-लिस्टेड

लोक निर्माण मंत्री श्री वर्मा के निर्देश पर कटनी-मैहर मार्ग पर निर्माणाधीन उच्च-स्तरीय पुल से जुड़ी एजेंसी मेसर्स रामसज्जन शुक्ला की लापरवाही भी सामने आई है। उक्त निर्माण एजेंसी को भी ब्लेक-लिस्टेड किया गया है। मंत्री श्री वर्मा ने घटना की विस्तृत जाँच किये जाने के निर्देश प्रमुख अभियंता लोक निर्माण श्री आर.के. मेहरा को दिये हैं।

About Post Author


Share this news
Advertisements