मप्र के छिंदवाड़ा में कोरोना वायरस से संक्रमित 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत

केरल में थाने पहुंचा युवक, कहा- मेरे बैग में नवजात शिशुओं के कंकाल हैं
Share this news

छिंदवाड़ा, 4 अप्रैल (भाषा) मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में कोरोना वायरस से संक्रमित 36 वर्षीय एक सरकारी कर्मचारी की शनिवार सुबह मौत हो गई। मृतक व्यक्ति के पिता भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। छिंदवाड़ा में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज की मौत का यह पहला मामला है।  

अपर कलेक्टर राजेश बाथम ने बताया कि मृतक व्यक्ति सरकारी कर्मचारी था और इन्दौर में पदस्थ था। यह व्यक्ति इन्दौर से अपने घर छिंदवाड़ा आया था। उन्होंने बताया कि मृतक के पिता भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।  

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण से 9 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से पांच लोगों की मौत इन्दौर, दो की मौत उज्जैन और एक-एक मरीज की मौत खरगोन और छिंदवाड़ा में हुई।

About Post Author


Share this news
Advertisements