नालंदा के शीतला माता मंदिर में भगदड़, आठ महिलाओं की मौत

नालंदा के शीतला माता मंदिर में भगदड़, आठ महिलाओं की मौत
Share this news

बिहारशरीफ, 31 मार्च 2026 (भाषा)

बिहार के नालंदा जिले में शीतला माता मंदिर में मंगलवार को भगदड़ मचने से कम से कम आठ महिलाओं की मौत हो गई।

राहत एवं बचाव कार्य शुरू

दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव स्थित इस प्राचीन मंदिर में हुई घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

भगदड़ मचने से आठ महिलाओं की मौत

बिहारशरीफ के सहायक पुलिस अधीक्षक नुरुल हक ने संवाददाताओं से कहा, “मंगलवार सुबह शीतला माता मंदिर में भगदड़ मचने से कम से कम आठ महिलाओं की मौत हो गई। पुलिसकर्मी और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। भगदड़ के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।”

मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल

उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद मंदिर परिसर और अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रधानमंत्री ने नालंदा भगदड़ पर किया शोक व्यक्त

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को बिहार के नालंदा में भगदड़ मचने से लोगों के मारे जाने पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये अनुग्रह राशि के तौर पर देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने एक संदेश में कहा, ‘‘ बिहार के नालंदा जिले की यह घटना अत्यंत दुखद है। मैं अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements