मणिपुर : राष्ट्रपति मुर्मू ने इंफाल स्थित नुपी लाल स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की

मणिपुर : राष्ट्रपति मुर्मू ने इंफाल स्थित नुपी लाल स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की
Share this news

इंफाल, 12 दिसंबर 2025 (भाषा)

राष्ट्रपति मुर्मू ने शुक्रवार को 86वें नुपी लाल दिवस के अवसर पर मणिपुर के इंफाल स्थित स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। यह दिन ब्रिटिशों के खिलाफ महिलाओं के नेतृत्व में शुरू किए गए दो आंदोलनों की याद में मनाया जाता है।

पूर्वोत्तर राज्य की दो दिवसीय दौरे पर आईं मुर्मू ने स्मारक से लगभग दो किलोमीटर दूर ‘पैलेस कंपाउंड’ स्थित श्री गोविंदजी मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया। ‘‘86वें नुपी लाल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू ने स्मारक परिसर में पुष्पांजलि अर्पित कर मणिपुर की उन वीर माताओं को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, जिनका साहस पीढ़ियों को प्रेरित करता रहता है।’’

राष्ट्रपति के साथ आए राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने भी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। अधिकारियों ने बताया कि मुर्मू आज दोपहर सेनापति जिले का दौरा करेंगी और मरम नगा जनजाति के सदस्यों से संवाद करेंगी। वह जिले में कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी कर सकती हैं।

राष्ट्रपति बनने के बाद यह राष्ट्रपति का संघर्षग्रस्त राज्य का पहला दौरा है। मई 2023 से मणिपुर के मेइती और कुकी समुदायों के बीच हुए संघर्षों में कम से कम 260 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। राज्य में फिलहाल राष्ट्रपति शासन लागू है।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements