असम की नई सरकार का शपथग्रहण समारोह 12 मई को

असम की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को
Share this news

गुवाहाटी, 07 मई 2026 (भाषा)

असम के मुख्य सचिव रवि कोटा ने बताया कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की नव निर्वाचित सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को होगा।

समारोह में शामिल होंगे कई वरिष्ठ नेता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री तथा उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के इस समारोह में शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह खानपारा स्थित पशु चिकित्सालय में आयोजित किया जाएगा।

सुरक्षा और तैयारियों को लेकर हुई उच्च स्तरीय बैठक

कोटा ने बुधवार रात को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “ नव निर्वाचित मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री के आगामी दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के वास्ते आज (बृहस्पतिवार) असम के पुलिस महानिदेशक के साथ एक व्यापक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।” उन्होंने बताया कि सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, आयोजन स्थल की तैयारियों, प्रोटोकॉल और अंतर-विभागीय समन्वय से संबंधित व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कोटा ने बताया, “ कार्यक्रम के सुचारू संचालन, स्थापित प्रोटोकॉल के कड़ाई से पालन और सभी हितधारकों के बीच घनिष्ठ समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया गया।”

हिमंत विश्व शर्मा ने दिया इस्तीफा

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया। आचार्य ने शर्मा से कार्यवाहक सरकार के प्रमुख के रूप में बने रहने का अनुरोध किया।

भाजपा संसदीय दल का नेता चुनने के लिए शाह पर्यवेक्षक नियुक्त

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और नायब सिंह सैनी को भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए क्रमशः पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। यह चुनाव 10 मई को होने की संभावना है। सत्ताधारी राजग ने राज्य की 126 विधानसभा सीट में से 102 पर जीत हासिल कर लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements