खरगोन में सामूहिक दुष्कर्म के बाद सात साल की बच्ची की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

खरगोन में सामूहिक दुष्कर्म के बाद सात साल की बच्ची की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
Share this news

खरगोन, 07 मई 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में सात साल की एक बच्ची से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म और बाद में उसकी हत्या करने के मामले में उसके एक रिश्तेदार सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार को उन थाना क्षेत्र में उस समय हुई, जब बच्ची के पिता ने उसे कुछ सामान लेने के लिए घर से बाहर भेजा था। खरगोन की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शकुंतला रूहल ने बताया कि एक बच्ची का शव मिलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम, फोरेंसिक विशेषज्ञ और श्वान दस्ते को मौके पर भेजा गया।

अधिकारी ने बताया कि सुरागों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने पूछताछ के दौरान जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपियों में से एक बच्ची का रिश्तेदार है।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण ( पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements