दिल्ली उच्च न्यायालय में तीन नए न्यायाधीशों ने पद की शपथ ली

दिल्ली उच्च न्यायालय में तीन नए न्यायाधीशों ने पद की शपथ ली
Share this news

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर 2025 (भाषा)

दिल्ली उच्च न्यायालय में मंगलवार को तीन नए न्यायाधीशों न्यायमूर्ति दिनेश मेहता, न्यायमूर्ति अवनीश झिंगन और न्यायमूर्ति चंद्रशेखरन सुधा ने पद की शपथ ली।

मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने नए न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति मेहता और न्यायमूर्ति झिंगन को राजस्थान उच्च न्यायालय से दिल्ली स्थानांतरित किया गया था, जबकि न्यायमूर्ति सुधा केरल उच्च न्यायालय में न्यायाधीश थीं।

इससे पहले, छह न्यायाधीशों – न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव, न्यायमूर्ति नितिन वासुदेव साम्ब्रे, न्यायमूर्ति विवेक चौधरी, न्यायमूर्ति ओम प्रकाश शुक्ला, न्यायमूर्ति अनिल क्षेत्रपाल और न्यायमूर्ति अरुण कुमार मोंगा ने अन्य उच्च न्यायालयों से स्थानांतरित होने के बाद दिल्ली उच्च न्यायालय में पद की शपथ ली थी।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements