MP : सिंगरौली में दो मालगाड़ियों की भिड़ंत, तीन लोगों की मौत

केरल में थाने पहुंचा युवक, कहा- मेरे बैग में नवजात शिशुओं के कंकाल हैं
Share this news

सिंगरौली, 1 मार्च मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में रविवार अल सुबह दो मालगा ियों की भिडंत में इंजन सहित 13 डिब्बे पटरी से उतर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सिंगरौली से करीब सात किलोमीटर दूर घनहरी गांव के पास हुई।  

सिंगरौली जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेंडे ने पीटीआई-भाषा को बताया कि जिस रेल लाइन पर हादसा हुआ है उसे नेशनल थर्मल पावर कार्पोरेशन द्वारा कोयले को मध्यप्रदेश से उत्तर प्रदेश लाने-ले जाने के लिए उपयोग किया जाता है। एनटीपीसी ही इसका संचालन एवं प्रबंधन करती है।  

उन्होंने कहा कि अब तक एक इंजन में से तीन शव निकाले जा चुके हैं और शवों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि ए शव दो मालगा ी चालकों एवं एक प्वाइंट्स मैन के हो सकते हैं।  (भाषा)

About Post Author


Share this news
Advertisements