चीन का औद्योगिक उत्पादन 17 साल के निचले स्तर पर

Share this news

चीन में निवेश और खुदरा बिक्री में गिरावट के साथ ही औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर जुलाई महीने में 17 साल के निचले स्तर पर आ गई। बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में इसकी जानकारी मिली।  

आंकड़ों के अनुसार, जुलाई महीने में चीन के औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 4.80 प्रतिशत रही। यह 2002 के बाद का सबसे निचला स्तर है। जून में यह दर 6.30 प्रतिशत रही थी।  

ब्लूमबर्ग न्यूज के एक सर्वेक्षण के अनुसार, जुलाई में चीन के औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर छह प्रतिशत रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया था।   आंकड़ों से इस बात के भी संकेत मिलते हैं कि चीन में उपभोक्ता मांग में गिरावट आ रही है। खुदरा बिक्री जून के 9.80 प्रतिशत की तुलना में तेजी से गिरी और जुलाई में 7.60 प्रतिशत पर आ गई।

 इस दौरान दीर्घकालिक निवेश की वृद्धि दर भी कम होकर 5.70 प्रतिशत पर आ गई।  चीन की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर दूसरी तिमाही में 6.20 प्रतिशत पर आ गई। यह करीब तीन दशक की सबसे कम दर है। (एएफपी) 

About Post Author


Share this news
Advertisements