इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर भूस्खलन और बाढ़ से कम से कम 10 लोगों की मौत, छह लापता

इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर भूस्खलन और बाढ़ से कम से कम 10 लोगों की मौत, छह लापता
Share this news

मेदान (इंडोनेशिया), 26 नवंबर 2025 (एपी)

इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर मूसलाधार बारिश से अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है और छह अन्य लापता हैं।

मानसूनी बारिश के कारण नदियां उफान

राष्ट्रीय पुलिस ने एक बयान में कहा कि पिछले सप्ताह हुई मानसूनी बारिश के कारण नदियां उफान पर आ गईं। इसके बाद बाढ़ से इलाके में तबाही मच गई। इस घटना के बाद बचाव दल, उत्तरी सुमात्रा प्रांत के छह जिलों में प्रभावित इलाकों तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

सिबोल्गा शहर में सबसे ज्यादा तबाही

बयान में कहा गया है कि बुधवार तक बचाव कर्मियों ने सबसे अधिक प्रभावित शहर सिबोल्गा से कम से कम पांच शव और तीन घायल लोगों को निकाला है और वे चार लापता ग्रामीणों की तलाश में जुटे हुए हैं। वहीं पड़ोसी जिले मध्य तपनौली में, भूस्खलन के कारण एक ही परिवार के कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। बाढ़ के चलते करीब 2,000 घर और इमारतें जलमग्न हो गईं। इस आपदा के कारण दक्षिण तपनौली जिले में पेड़ उखड़ गए जिससे एक ग्रामीण की मौत हो गई।

सिबोल्गा के पुलिस प्रमुख एडी इंगंटा ने बताया कि आपातकालीन आश्रय स्थल स्थापित किए गए हैं और अधिकारियों ने उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों के निवासियों से तत्काल सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए अनुरोध किया है। अ

विदेश से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements