नयी दिल्ली, 07 अक्टूबर 2025 (भाषा)
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आगामी 6 नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा तथा मतगणना 14 नवंबर होगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। कुमार ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पहले चरण में 121 और दूसरे चरण में 122 सीट के लिए मतदान होगा। बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीट हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 फेज-1 शेड्यूल
- कुल सीट : 121
- नोटिफिकेशन की तारीख : 10 अक्टूबर 2025
- नामांकन की आखिरी तारीख : 17 अक्टूबर 2025
- नामांकन जांच की आखिरी तारीख : 18 अक्टूबर 2025
- नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख : 20 अक्टूबर 2025
- मतदान : 6 नवंबर 2025
- चुनाव रिजल्ट : 14 नवंबर 2025
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 फेज-2 शेड्यूल
- कुल सीट : 122
- नोटिफिकेशन की तारीख : 13 अक्टूबर 2025
- नामांकन की आखिरी तारीख : 20 अक्टूबर 2025
- नामांकन जांच की आखिरी तारीख : 21 अक्टूबर 2025
- नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख: 23 अक्टूबर 2025
- मतदान : 11 नवंबर 2025
- चुनाव रिजल्ट : 14 नवंबर 2025
कुल मतदाताओं की संख्या 7.42 करोड़
राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 7.42 करोड़ है, जिनमें पुरुष मतदाता 3.92 करोड़ और महिला मतदाता 3.50 करोड़ हैं। कुमार ने बताया कि 14 लाख मतदाता बिहार विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान कर सकेंगे। बिहार की वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है।
अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

