इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 248 हुई : अधिकारी

इंडोनेशिया के सुमात्रा में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 164 हुई
Share this news

पडांग (इंडोनेशिया), 29 नवंबर 2025 (एपी)

इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी के कारण मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 248 हो गई है तथा अधिकारियों को मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। भूकंप और सुनामी के कारण तबाह हुए इंडोनेशिया के कई क्षेत्रों में प्रभावित लोगों तक पहुंचने के लिए देश के बचावकर्मियों को शनिवार को संघर्ष करना पड़ा।

3200 से अधिक मकान व इमारतें जलमग्न

राष्ट्रीय आपदा एजेंसी ने बताया कि मानसूनी बारिश के कारण मंगलवार को उत्तरी सुमात्रा प्रांत में नदियों का पानी तटों को तोड़कर फैल गया। सैलाब की वजह से कई गांव तबाह हो गए, 3200 से अधिक मकान व इमारतें जलमग्न हो गए। एजेंसी ने बताया कि लगभग 3,000 विस्थापित परिवारों को सरकारी आश्रय स्थलों में स्थानांतरित किया गया है।

मरने वालों की संख्या बढ़कर 248

उत्तरी सुमात्रा प्रांत में मरने वालों की संख्या बढ़कर 248 हो गई, जबकि आचे में 25 लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी के प्रमुख सुहार्यंतो ने बताया कि बचावकर्मियों ने पश्चिमी सुमात्रा से भी 23 शव बरामद किए हैं।

पश्चिमी सुमात्रा की आपदा न्यूनीकरण एजेंसी ने बताया कि बाढ़ के कारण 17,000 से ज़्यादा घर जलमग्न हो गए हैं, जिससे लगभग 23,000 निवासियों को अस्थायी आश्रयों में जाना पड़ा। इसके अलावा खेत, पशुधन और सार्वजनिक सुविधाएं भी प्रभावित हुई हैं।

विदेश से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements