बीजिंग/हांगकांग, 29 नवंबर 2025 (भाषा)
हांगकांग में सात ऊंची इमारतों में भीषण आग लगने के तीसरे दिन शुक्रवार को अग्निशमन, बचाव और तलाशी अभियान रोक दिया गया लेकिन इस घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 128 हो गई है तथा 200 से अधिक लोग अब भी लापता हैं।
कैसे लगी आग, जांच जारी
हांगकांग पुलिस ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि भवनों के समूह में आग कैसे लगी जहां 1,984 अपर्टमेंट में लगभग 4,600 लोग रहते थे। हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र (एचकेएसएआर) सरकार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे अग्निशमन, बचाव और तलाशी अभियान पूरा हो गया।
आग में अब तक 128 लोगों की मौत
एचकेएसएआर सरकार के सुरक्षा सचिव क्रिस तांग पिंग-क्यूंग ने बताया कि ताई पो स्थित वांग फुक कोर्ट में लगी आग में अब तक 128 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, उन्होंने कहा कि इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि बाद में जब पुलिस जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचेगी, तो और शव बरामद हो सकते हैं।
200 से ज्यादा लोग लापता
तांग ने कहा कि 200 से ज्यादा लोग लापता हैं, क्योंकि लापता लोगों के परिवार अपने प्रियजनों की खबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, इमारतों के नवीनीकरण कार्य से जुड़े एक महिला समेत आठ लोगों को हांगकांग के भ्रष्टाचार निरोधक निकाय ने गिरफ्तार कर लिया।
विदेश से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

