चीन के हुनान प्रांत में पटाखा कारखाने में विस्फोट में 26 लोगों की मौत, 61 घायल

चीन के हुनान प्रांत में पटाखा कारखाने में विस्फोट में 26 लोगों की मौत, 61 घायल
Share this news

बीजिंग, 05 मई 2026 (भाषा)

चीन के हुनान प्रांत के लियुयांग शहर में पटाखा कारखाने में विस्फोट में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और 61 अन्य घायल हो गए।

कई किलोमीटर तक दिखा तबाही का मंजर

यह विस्फोट सोमवार दोपहर को हुनान प्रांत की राजधानी चांगशा के शहर लियुयांग में ‘हुआशेंग फायरवर्क्स मैन्युफैक्चरिंग एंड डिसप्ले कंपनी’ के कारखाने में हुआ। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में कई किलोमीटर तक तबाही का मंजर दिखा।

राहत बचाव कार्य जारी

राहत अभियान के लिए पांच दलों में 480 से अधिक बचावकर्मियों को तैनात किया गया है और तीन रोबोट को भी लगाया गया है। बचाव अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई और 61 अन्य घायल हुए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि दूसरे दौर का तलाश अभियान अभी जारी है।

निवासियों को सुरक्षित जगह भेजा, इलाके की कर दी घेराबंदी

चीन दुनिया के प्रमुख पटाखा निर्माता और निर्यातक देशों में से एक है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर अनुसार, घटनास्थल के पास दो बारूद गोदाम होने के मद्देनजर बचावकर्मियों ने आसपास के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और इलाके की घेराबंदी कर दी है।

विदेश से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements