संघर्षविराम की आस देख रहे गाजा के लोगों को अब फिर से नए युद्ध का डर

संघर्षविराम की आस देख रहे गाजा के लोगों को अब फिर से नए युद्ध का डर
Share this news

दीर अल बलाह (गाजा पट्टी), 02 मार्च 2026 (एपी)

कुछ फलस्तीनियों का कहना है कि उन्हें ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल के हमलों से भड़के युद्ध के कारण गाजा की नाजुक स्थिति के और अधिक बिगड़ने का डर सता रहा है।

हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में इस क्षेत्र के पुनर्निर्माण के लिए अरबों डॉलर का वादा किया था और संघर्ष विराम को आगे बढ़ाने की कोशिश की थी। निवासियों का कहना है कि वे उपेक्षा और अभाव से भयभीत हैं, क्योंकि सप्ताहांत में हुए हमलों के बाद इज़राइल ने 20 लाख से अधिक लोगों वाले इस क्षेत्र में सभी सीमाएं बंद कर दी हैं।

फलस्तीनियों ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि वे बाज़ारों की ओर दौड़ रहे थे, क्योंकि उन्हें पिछले साल इज़राइल की महीनों की नाकाबंदी के दौरान खाद्य पदार्थों के अभाव की यादें सता रही थीं। गाज़ा के एक हिस्से में भुखमरी की स्थिति पाई गई।

खान यूनिस निवासी ओसमदा हनोदा ने कहा, ‘‘जब सीमाएं बंद हो गईं, तो बाजार में सब कुछ ठप हो गया। कीमतें बढ़ गईं और लोग बदहाली में जी रहे हैं।’’

विदेश से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements