बेकासी (इंडोनेशिया), 29 अप्रैल 2026 (एपी)
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के बाहर हुए ट्रेन हादसे के बाद बचावकर्मियों ने मंगलवार को मलबे से सभी पीड़ितों को बाहर निकाल लिया। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस दुर्घटना में 15 महिलाओं की मौत हुई है।
महिलाओं के डिब्बे से टकराई ट्रेन
यह हादसा सोमवार को उस समय हुआ जब एक लंबी दूरी की ट्रेन ने बेकासी तिमुर स्टेशन के पास खड़ी एक अन्य यात्री ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी थी। यह कोच महिलाओं के लिए आरक्षित था। सरकारी रेलवे कंपनी पीटी केरटा आपी इंडोनेशिया के सीईओ बॉबी रसीदिन के अनुसार, इस हादसे में घायल हुए 88 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों को शिनाख्त के लिए अस्पताल भेजा गया है।
सभी पीड़ितों को मलबे से निकाला
राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी के प्रमुख मोहम्मद स्याफी ने बताया कि सुबह तक सभी पीड़ितों को मलबे से निकाल लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि लंबी दूरी की ट्रेन में सवार सभी 240 यात्री सुरक्षित हैं। जकार्ता पुलिस प्रमुख असेप एडी सुहेरी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच जारी है।

इंडोनेशिया के परिवहन मंत्रालय के अनुसार, प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि एक यात्री ट्रेन इंडोनेशिया रेलवे नेटवर्क के बेकासी तिमुर स्टेशन के पास खड़ी एक टैक्सी से टकरा गई, जिसके बाद एक अन्य ट्रेन को स्टेशन पर रोका गया और बाद में उसे एक लंबी दूरी की ट्रेन ने टक्कर मार दी।
विदेश से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

