प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व भूटान नरेश से मुलाकात की, द्विपक्षीय संबंध बनाने के उनके प्रयासों की सराहना की

प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व भूटान नरेश से मुलाकात की, द्विपक्षीय संबंध बनाने के उनके प्रयासों की सराहना की
Share this news

थिम्पू, 12 नवंबर 2025 (भाषा)

प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को भूटान के पूर्व नरेश जिग्मे सिंग्ये वांगचुक से मुलाकात की और कहा कि वह दोनों दक्षिण एशियाई पड़ोसियों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए वर्षों से उनके द्वारा किए गए व्यापक प्रयासों की सराहना करते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी और महामहिम चतुर्थ की शानदार बैठक

मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘महामहिम चतुर्थ ‘ड्रुक ग्यालपो’ के साथ एक शानदार बैठक हुई। भारत-भूटान संबंधों को और मजबूत करने के लिए वर्षों से उनके द्वारा किए गए व्यापक प्रयासों की सराहना की।’’ बैठक के दौरान, उन्होंने ऊर्जा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और संपर्क में सहयोग पर चर्चा की। मोदी ने कहा, ‘‘गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी परियोजना में प्रगति की सराहना की, जो हमारी ‘एक्ट ईस्ट नीति’ के अनुरूप है।’’

मोदी ने महामहिम को दिया धन्यवाद

विदेश मंत्रालय के अनुसार, मोदी ने ‘‘भारत-भूटान की विशेष मित्रता को और बढ़ाने में बुद्धिमानी भरे परामर्श और मार्गदर्शन के लिए महामहिम को धन्यवाद’’ भी दिया। मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूर्व नरेश के निरंतर अच्छे स्वास्थ्य, कुशलता और दीर्घायु के लिए भारत सरकार और भारत की जनता की ओर से शुभकामनाएं दीं।

मोदी ने भूटान के चौथे नरेश की 70वीं जयंती के आयोजित समारोह में भाग लिया

हिमालयी देश की दो दिवसीय यात्रा पर आए मोदी ने मंगलवार को चांगलीमेथांग स्टेडियम में भूटान के चौथे ‘ड्रुक ग्यालपो’ जिग्मे सिंग्ये वांगचुक के 70वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि भारत और भूटान के बीच सदियों से गहरा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंध रहा है और इस ‘महत्वपूर्ण अवसर’ पर भाग लेना उनकी प्रतिबद्धता थी। प्रधानमंत्री ने चतुर्थ नरेश के परिवर्तनकारी कार्यकाल पर प्रकाश डाला, जिसके दौरान भूटान एक संवैधानिक लोकतांत्रिक राजतंत्र के रूप में उभरा।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements