संयुक्त राष्ट्र, 15 जून 2026 (भाषा)
संयुक्त राष्ट्र (संरा) महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की घोषणा का स्वागत किया है। समझौते के तहत तत्काल व स्थायी युद्धविराम लागू करने और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने का प्रावधान है।
होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने पर सहमति
महासचिव गुतारेस ने रविवार को इसे संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। अमेरिका और ईरान के बीच 107 दिनों से जारी युद्ध समाप्त करने और होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने पर सहमति बन गयी और शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में समझौते पर हस्ताक्षर किये जाएंगे।
गुतारेस ने शांति समझौते की घोषणा का किया स्वागत
गुतारेस ने अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की घोषणा का स्वागत किया, जिसमें तत्काल व स्थायी युद्धविराम, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और आगे की वार्ताओं के लिए एक रूपरेखा तय करने पर सहमति बनी है। गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने रविवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी। दुजारिक ने कहा, “यह संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
अमेरिका-ईरान समझौता
महासचिव ने शांति समझौते को अमली जामा पहनाने में सहयोग देने के लिए पाकिस्तान, कतर, मिस्र, सऊदी अरब, तुर्किये और अन्य क्षेत्रीय देशों की रचनात्मक भूमिका की सराहना करते हुए उनके प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। उन्होंने दोहराया कि संयुक्त राष्ट्र, पक्षों को एक स्थायी और व्यापक शांति हासिल करने में मदद करने के लिए तैयार है। इस समझौते की जानकारी तुरंत उपलब्ध नहीं कराई गयी।
ईरान के उपविदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने सरकारी टेलीविजन पर समझौते की पुष्टि की हालांकि उन्होंने कहा कि शुक्रवार को समझौते पर हस्ताक्षर नहीं हो जाने तक ईरान इसे लागू नहीं करेगा।
विदेश से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

