छतरपुर जिले में तीन भाई-बहन की तालाब में डूबने से मौत

छतरपुर जिले में तीन भाई-बहन की तालाब में डूबने से मौत
Share this news

छतरपुर(मध्य प्रदेश), 29 जून 2025 (भाषा)

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में रविवार को तालाब में डूबने का एक मामला सामने आया है जिसमे एक ही परिवार के तीन बच्चो की तालाब में डूबनें से मौत हो गई।

घटना कैसे? छतरपुर

घटना पिपट पुलिस थाने के अंतर्गत उतावली गांव में हुई। दो भाई और उनकी बहन घूवऊ तालाब में नहा रहे थे, तभी उनमें से एक पानी में डूबने लगा। अन्य दो ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन इस दौरान तीनों गहरे पानी में फंस गए।

आसपास के लोगों ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी, जिन्होंने बच्चों को बाहर निकाला और उन्हें पास के बिजावर स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतको की पहचान:

  • हरि यादव (12)
  • भानु प्रताप यादव (07)
  • सुनीता यादव (10)

बिजावर के उपमंडल पुलिस अधिकारी अजय कुमार रिठोरिया ने बताया कि एक ही परिवार के तीन बच्चे डूब गए। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची।

बिजावर से भाजपा विधायक राजेश शुक्ला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इसे दुखद घटना करार दिया।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements