सीहोर में आदिवासी महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, ग्रामीणों ने बचाया

सीहोर में आदिवासी महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, ग्रामीणों ने बचाया
Share this news

सीहोर (मध्यप्रदेश), 23 फरवरी 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के सीहोर में 26 वर्षीय एक आदिवासी महिला ने रविवार को खुद पर पेट्रोल छिड़कर आत्मदाह करने की कोशिश की। हालांकि, आसपास के ग्रामीणों ने उसे बचाने की कोशिश की और गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महिला भोपाल चिकित्सा केंद्र में भर्ती

पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला ने संवाददाताओं को बताया कि महिला को गंभीर हालत में भैरुंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल के एक चिकित्सा केंद्र में ले जाया गया।

माता-पिता के घर के बाहर लगाई खुद को आग

उन्होंने बताया, ‘‘विनीता उइके ने जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर लाडकुई कस्बे में अपने माता-पिता के घर के बाहर पेट्रोल छिड़ककर और माचिस की तीली जलाकर खुद को आग लगा ली। उसका विवाह रेहटी थाना क्षेत्र के एक अन्य गांव के निवासी सुनील उइके से हुई है। हालांकि वह पिछले कुछ समय से लाडकुई में रह रही थी।’’

शुक्ला ने कहा कि नायब तहसीलदार के समक्ष महिला का बयान दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने यह कदम क्यों उठाया।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements