शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने 100.10 करोड़ रुपये की कमाई की

शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने 100.10 करोड़ रुपये की कमाई की
Share this news

नयी दिल्ली, 23 फरवरी 2026 (भाषा)

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने विश्व भर में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की।

13 फरवरी को हुई रिलीज फिल्म

फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को रिलीज हुई और ‘नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला द्वारा इसका निर्माण किया गया। इस फिल्म में अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और विक्रांत मैसी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

फिल्म ने की 100.10 करोड़ रु की कुल कमाई

फिल्म निर्माताओं ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर फिल्म के एक पोस्टर के साथ एक पोस्ट के जरिए बॉक्स ऑफिस के आंकड़े साझा किए। उन्होंने बताया कि विश्व स्तर पर फिल्म ने 100.10 करोड़ रुपये की कुल कमाई की है, जबकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 76.60 करोड़ रुपये की कमाई की।

फिल्म की कहानी मुंबई के गैंगस्टर हसीन उस्तरा (शाहिद कपूर) की अफशा (तृप्ति डिमरी) नाम की महिला से प्रेम संबंधों के इर्द-गिर्द घूमती है।

फिल्म और मनोरंजन से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements