मादक पदार्थों के खिलाफ एनसीबी की इंदौर इकाई ने चलाया जागरूकता अभियान

Share this news

भोपाल (भाषा) स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की इंदौर इकाई ने मादक पदार्थों और प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘नुक्कड़ नाटक’ व ‘बाइक रैली’ सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एनसीबी ने 12 जून से 26 जून तक ‘नशामुक्त भारत पखवाड़ा’ अभियान के तहत इन कार्यक्रमों का आयोजन किया।

मादक पदार्थों के इस्तेमाल और तस्करी के खिलाफ हर वर्ष 26 जून को अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

उन्होंने बताया कि इंदौर नगर निकाय के समन्वय में एनसीबी इकाई मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के खिलाफ जन जागरूकता फैलाने की कोशिश कर रही है।

नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य आम जनता तक पहुंचना और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मादक पदार्थों के सेवन के बारे में जागरूकता फैलाना है। अधिकारी ने बताया कि देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में बैनर, नुक्कड़ नाटक, बाइक रैलियों, ‘साइक्लोथॉन’ और यहां तक कि कचरा संग्रहण वैन के माध्यम से भी मादक पदार्थ विरोधी संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं।

About Post Author


Share this news
Advertisements